– शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की निष्पक्ष जांच की हुई मांग
फतेहपुर। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि शिकायतकर्ता अश्वनी सिंह उर्फ आशुतोष पाण्डेय पुत्र रवींद्र सिंह की पृष्ठभूमि की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, सनातन धर्म के सर्वोच्च पद पर आसीन शंकराचार्य की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दर्ज की गई एफआईआर को वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि शंकराचार्य के विरुद्ध की गई कार्रवाई से देशभर के सनातन अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में राजनीतिक दुर्भावना झलक रही है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि शंकराचार्य एक पूज्य धार्मिक पद पर आसीन हैं और उनके साथ इस प्रकार की कार्रवाई अनुचित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाएगी और संघर्ष जारी रखेगी। ज्ञापन कार्यक्रम में संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, आशीष गौड़, माधुरी रावत, रंजीत मौर्य, मणि प्रकाश दुबे, देवी प्रकाश दुबे, पंडित राम नरेश महाराज, राजीव लोचन निषाद, आरिफ खान, आदित्य श्रीवास्तव, अमर नाथ कैथल, सहाब अली, विवेक मिश्रा, राजेंद्र लोधी, मनोज घायल, रिक्की सरदार, पप्पी राजपूत, पूनम द्विवेदी, कल्लू कोरी, बशीर अहमद, कौशल कुमार शुक्ला, शकीला बानो, निजामुद्दीन, सब्बीर अहमद, उस्मान खान, निशा गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, हम्माद हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
