आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रसाशन मुस्तैद



अराजकता करने वालों पर पुलिस प्रसाशन कसेगा शिकंजा

प्रेमनगर /फतेहपुर। जिले में आगामी त्यौहार ईदुल फ़ित्र (ईद ) को देखते हुए सुरक्षा क़े दृष्टि से पुलिस प्रसाशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर दिख रहा है। वहीं आम जनमानस को फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
       जानकारी अनुसार फतेहपुर जिले क़े खागा तहसील अंतर्गत सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में आज क्षेत्राधिकारी खागा दुर्गेश दीप की अध्यक्षता में व सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी निरीक्षक हमराह पुलिस बल क़े साथ में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मोहम्मदपुर गौँती में फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। क्षेत्राधिकारी खागा ने साफ शब्दों में कहा किसी भी तरीके की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी
इस फ्लैग मार्च क़े दौरान खागा क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप, सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह व सुल्तानपुर घोष पुलिस बल मौजूद रहा।