हथगाम /फतेहपुर।पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर नगर पंचायत हथगाँव में आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी छिवलहा सब इंस्पेक्टर उत्कर्ष मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक थाना हथगांव को किया गया सम्मानित, चाहे नाबालिग लड़की के अपहरण के पर्दाफाश का मामला रहा हो या बीते सप्ताह छिवलहा कस्बे के युवक पर किया गया जानलेवा हमला, चौकी प्रभारी छिवलहा उत्कर्ष मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक हथगांव द्वारा किये गये ताबड़तोड़ खुलासे से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार संगठन ने चौकी प्रभारी छिवलहा उत्कर्ष मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक हथगांव संजय पाण्डेय की भूरी भूरी प्रशंसा कर शुभकामनायें दी गयी।
