– विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ, विशेषज्ञों ने दिए जरूरी सुझाव
– साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान रहे मुख्य अतिथि
फतेहपुर। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत शनिवार को मदर सुहाग इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप सिंह और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देश पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट एवं त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान उपस्थित रहे। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई और पंपलेट के माध्यम से सुरक्षित यातायात, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, रोड क्रॉसिंग नियम, गति सीमा और मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर एवं सुरक्षा प्रबंधक फिरोज़ खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक प्रयास और दृढ़ संकल्प के साथ समाज में बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है। कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची ने मुख्य अतिथि से कहा कि मेरे पापा हेलमेट नहीं पहनते, उन्हें समझा दीजिए, मुझे भी हेलमेट पहनना है। इस बात ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया और सुरक्षित यातायात के प्रति संवेदनशीलता को अलग ही रूप दिया।
कार्यक्रम में सुरक्षा अधिकारी फैय्याज आलम, आशुतोष शर्मा सहित अन्य जिम्मेदार सदस्य उपस्थित रहे। जागरूकता अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके माध्यम से परिवारों एवं समाज को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना बताया गया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित रहे हैं।
