– अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत बिंदकी में अटल स्मृति सम्मेलन व एसआईआर समीक्षा बैठक आयोजित
फतेहपुर। अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत मंगलवार को बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के कोराई मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री पाल ने कहा कि आज देश जिस विकास पथ पर तेज़ी से अग्रसर है, उसकी मजबूत आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी ने रखी थी। उनका संपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत रहा। उन्हीं आदर्शों पर चलते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आंतरिक सुरक्षा, सामरिक मजबूती एवं विकास के नए आयाम दे रहे हैं। श्री पाल ने कहा कि एसआईआर (मतदाता गहन पुनरीक्षण) अभियान को सफल बनाने में सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग प्रतिदिन एसआईआर कार्यक्रम को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, वे बांग्लादेश सीमा पर जाकर देखें जहां देश में छिपकर रह रहे रोहिंग्या भयभीत होकर भाग रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि विपक्ष केवल छिछोरी राजनीति कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी दीपचंद्र अवस्थी, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, दिनेश बाजपेई, सुरेन्द्र सिंह गौतम, बलराम सिंह चौहान, राधा साहू, रवींद्र पाल सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा मनु, विवेक श्रीवास्तव धीरू, श्वेता शुक्ला, राजबहादुर पासवान, पूरन सिंह, मंजू शुक्ला, स्वरूप राज सिंह जूली, आचार्य कमलेश योगी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, पवन मिश्रा, रमनजीत सिंह, अभिषेक त्रिवेदी, शुभम तिवारी, आशुतोष अवस्थी, कुलदीप दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
