– सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी की जांच
फतेहपुर। रविन्द्र सिंह, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय फतेहपुर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मासिक बाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. अविनाश त्रिपाठी (उप जिला निर्वाचन अधिकारी), अनामिका श्रीवास्तव (उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी ईवीएम/वीवीपैट), रंजीत कुमार चौरसिया (उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी) एवं ओम प्रकाश त्रिपाठी (प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी) उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। निरीक्षण में सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि वेयरहाउस की सुरक्षा हेतु 01 हेड कांस्टेबल एवं 03 कांस्टेबल 24×7 तैनात हैं। इसके अतिरिक्त अग्नि सुरक्षा उपकरणों (फायर सिलेंडर) की वैधता की भी जांच की गई। डीबीआर में डेटा स्टोरेज की स्थिति का परीक्षण किया गया, जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई।
