– आदर्श अधिवक्ता संगठन का आयोजन, प्रत्याशियों ने जताई जीत की दावेदारी
फतेहपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर शरबत ग्रहण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर भी माहौल गर्म नजर आया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश सिंह भदौरिया तथा महामंत्री पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की अच्छी खासी मौजूदगी रही। इस अवसर पर दोनों प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार चुनावी माहौल में अधिवक्ताओं का रुझान उनकी ओर बढ़ रहा है, उससे स्पष्ट है कि इस बार आदर्श अधिवक्ता संगठन की पूरी कार्यकारिणी जीत हासिल करेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि उन्हें जिम्मेदारी मिलती है तो अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से जहां एक ओर धार्मिक पर्व की गरिमा को बनाए रखते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सक्रियता और उत्साह भी साफ तौर पर दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान अन्य पदों के प्रत्याशी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। इनमें उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी योगेंद्र सिंह पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शाहिद अख्तर, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के प्रत्याशी सतीश शर्मा शामिल रहे। साथ ही जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम, विजय शंकर शुक्ला, विजय त्रिवेदी समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।
