– चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया नमन, गोष्ठी में उनके जीवन व आदर्शों पर हुई चर्चा
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महान सम्राट अशोक की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन और विचारों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक को महान इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे न केवल एक शक्तिशाली विजेता थे, बल्कि एक असाधारण मानवतावादी शासक के रूप में भी स्थापित हुए। उन्होंने अपने शासनकाल में अहिंसा, धर्म और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरालाल साहू, वीरेंद्र यादव, सुघर लाल यादव, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, डॉ. अमित पाल, सुहैल खान हेमू, सुमित साहू, रत्नेश रत्ना, नरेंद्र लोधी, नंद किशोर पाल, चंदन पाल, शिव करन सिंह, दीपेंद्र शर्मा, इब्राहिम खान, शमशुल हुदा, शिव शंकर यादव, गिरजाशंकर विश्वकर्मा, गोविंद कुमार, कृष्ण कुमार, अंकित पायलट, अजय चौधरी, शैलेन्द्र मिश्रा, कालिका प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
