– सूर्य बली निषाद ने किया उद्घाटन, प्रत्याशियों ने अधिवक्ता हितों की रक्षा का लिया संकल्प
फतेहपुर। जनपद में व्यवस्था परिवर्तन एवं सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य बली निषाद ने की, जिन्होंने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर संगठन के विभिन्न पदों के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बाबू सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत वर्मा, महामंत्री पद के प्रत्याशी मोहम्मद शाहजहां, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद पासवान तथा उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवनारायण तिवारी ने कार्यक्रम में भाग लिया। उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशियों ने कहा कि उनका उद्देश्य अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके हितों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि संगठन अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सभी को साथ लेकर चलने की नीति पर कार्य करेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार पांडे, वसीम अंसारी, प्रमोद उपाध्याय, गुरु प्रसाद, रामदास उत्तम, विनोद यादव, संदीप प्रजापति, रामकिशोर विश्वकर्मा, संजय पटेल, दिलीप पटेल, वीरेंद्र पटेल, रतीलाल, जगदीश मौर्य, छाया सिंह, नमिता यादव, माया पासवान, शैलेंद्र पटेल, बृजेश बाजपेई, वजाहत हुसैन, कमरुद्दीन, आसिफ, मकसूद, बाबूलाल, करुणाकर, मायाराम, फूल सिंह यादव, प्रवीण द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह यादव, राम सिंह, बीके वर्मा, मजहर, राजन श्रीवास्तव, रमेश चंद वर्मा, संतोष वर्मा, विजय सिंह, रंजीत कुमार, राजकुमार सिंह लोधी, राजकरण सिंह, सेवालाल दिवाकर, प्रियंका यादव, लखन मौर्य, श्रीकृष्ण गुप्ता, जय नारायण द्विवेदी, रंजन श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, कमलेश शुक्ला, रामदत्त त्रिवेदी, उमेश द्विवेदी, मुलायम सिंह यादव, इंद्रजीत यादव सहित लगभग 300 अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं का उत्साह देखने लायक था। उद्घाटन समारोह के माध्यम से चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं तथा संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
