फ़तेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे यमुना नदी के जलस्तर को देख ग्रामीणों में दहशत है, जिससे ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं। वहीं किसानों की हजारों बीघा तिलहन सहित अन्य फसल बारिश के पानी मे डूब गई है।
स्थानीय लोगों की माने तो ललौली से मुत्तौर रोड में अक्सर बाढ़ का पानी रास्ता बंद कर देता है लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस जगह पर पुल बनवाने की जगह फोटो खींचकर फार्मेलटी करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो यमुना नदी किनारे के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव यमुना नदी की बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन देकर खाना पूर्ति करते हैं। जबकि दतौली – ललौली मार्ग यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रास्ते में पानी भर गया है जिससे किसानों की हजारो बीघा फसल जलमग्न है।
