फतेहपुर। हथगाम शिक्षा क्षेत्र में स्थित राजकीय विद्यालय अकबरपुर चोराई में शनिवार को राष्ट्र ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक,स्वतंत्रता सेनानी एवं भूविज्ञानी पिंगली वेंकैया की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया गया।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एयर वेटरन प्रमोद द्विवेदी ने विद्यार्थियों को पिंगली वेंकैया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा राष्ट्र ध्वज तिरंगा के डिजाइन करने के बारे में बताया कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान 1921 में वेंकैया द्वारा डिजाइन किए गए तिरंगा को गांधी जी ने संक्षिप्त फेर बदल कराकर स्वीकार कर लिया था।तभी से कांग्रेस के प्रत्येक अधिवेशन में तिरंगा फहराया जाने लगा।आगे उन्होंने बताया कि आज के दिन ही 02 अगस्त 1907 को महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा ने विदेशी सरजमीं जर्मनी में सर्वप्रथम तिरंगा फहराया था।उसी की याद में आज से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा और स्वतंत्रता पर्व की शुरुआत हो गई है।भीकाजी कामा के योगदान को याद करते हुए विद्यालय की हेड गर्ल साक्षी एवं अन्य छात्राओं ने तिरंगा झंडा को फहराते हुए पूरे जोश के साथ देश भक्ति के नारे लगाए और सभी विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करने का संकल्प लिया।
