फतेहपुर। इंडियन वेटरिनरी एसोसिएशन चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा डॉ अखिलेश सचान, ज्वाइंट डायरेक्टर पशुपालन विभाग (झांसी) को बड़े पशुओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय समन्वयक बनाए गए हैं।
डॉ सचान को पशु चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर गाय, भैंस, भेड़ – बकरी के उत्थान एवं प्रगति हेतु नीति निर्धारण करने के लिए राष्ट्रीय समन्वयक (नेशनल कन्वीनर) नामित किया गया है।
बताते चलें कि डॉक्टर अखिलेश सचान पशु चिकित्सा अधिकारी खजुहा एवं पशु चिकित्सा अधिकारी अमौली (फतेहपुर) में 13 साल सेवाएं दी हैं। जहानाबाद निवासी
डॉ अखिलेश सचान 2022 में इंडियन वेटरिनरी काउंसिल आफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा 2022 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। डॉ सचान को पशु चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय समन्वयक बनाए जाने पर क्षेत्र की जनता के साथ ही विधायक बिन्दकी जय कुमार जैकी एवं विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल तथा क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बधाई दी है।
