आने वाला कल तभी सुरक्षित है जब प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगें. संजय परिहार
खागा : शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत् फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह,भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव पीआईयू कानपुर प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज अविनाश द्विवेदी अतुल यादव वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट त्रिवेणी संगम हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आज शनिवार को में पुलिस चौकी मँझिलगांव प्रभारी संजयसिंह की उपस्थित मे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकडो वाहनों पर रेडियम रिफलेक्टर स्टीकर लगाए गए। सड़क सुरक्षा राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पुरस्कार विजेता सीएसआर प्रबंधक फिरोज खान ने बताया की कम्पनी का उद्देश्य लोगो को मानव जीवन के मूल्य व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है अक्सर राष्ट्रीय राज्यमार्गों एवं सड़को पर शीत ऋतु में कोहरा छा जानें के कारण अक्सर दिन एवं रात में काफ़ी दृश्यता कम हो जाती है जिसके कारण सड़क दुघर्टनाओ की संभावना काफ़ी बढ़ जाती है।अगर आपके वाहन के पीछे फॉग लाइट या लाल रेडियम रिफलेक्टर स्टीकर पट्टी लगी होगी तो पीछे से आने वाले वाहन चालक को लाल रेडियम की पट्टी चमकने से वाहन दूर से दिखाई देगा। जिससे पीछे से होने वाली दुर्घटनाओ की संभावना काफी कम हो जाती है इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में जहां कमी आनी चाहिये। कमी के जगह सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हो रही है साथ ही इसकी शुरुआत परिवार के माता-पिता को भी अपने छोटे बच्चों को बचपन से बताए ट्रेफिक नियमों के बारे में तो किसी भी परिवार का भविष्य सड़को पर सुरक्षित रहेगा ।इस मौके रूट पेट्रोलिंग टीम उमेश चंद्र रमेश कुमार राकेश सहित आम जन उपस्थित रहे
समाचार दिनाँक :-27-12-2025
