नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई जांच



फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर कार्यालय में सोमवार को जिला चिकित्सालय फतेहपुर के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई, वहीं जांच के दौरान कमी पाए जाने पर मौके पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद फतेहपुर रविंद्र कुमार की देखरेख में किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय सहयोग करते हुए कर्मचारियों की सामान्य जांच, बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए। इस अवसर पर डॉ. मुकुल वर्मा, डॉ. वर्तिका मिश्रा, डॉ. बृजेश कुमार, अतुल जायसवाल, शीलू गुप्ता, सुधीर गुप्ता, प्रवीण कुमार, शिवदीप, नितिन कुमार, प्यारेलाल सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद की ओर से संजय सिंह, पंकज शुक्ला, सलीम अनवर, मोहम्मद हबीब, मोहम्मद आकिब, रितेश कुमार श्रीवास्तव, गजनफर हुसैन, शहनाज बेगम, रानी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में अत्यंत उपयोगी हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे।