फतेहपुर पुलिस का अभियान, शांति भंग में 15 गिरफ्तार व 136 वाहनों का चालान



– वांछित और वारंटी अभियुक्तों पर भी कसी नकेल, दो वाहन किए गए सीज

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
थाना हुसैनगंज से 1, थरियांव से 1, गाजीपुर से 12 और बकेवर थाना क्षेत्र से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान में भी सफलता मिली। पुलिस ने थाना कोतवाली से 1 वारंटी, खागा से 1 वारंटी, खखरेरू से 1 वांछित और हथगांव थाना क्षेत्र से 9 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान में 136 वाहनों का चालान, 2 वाहनों से ₹2000 का शमन शुल्क वसूला गया तथा 2 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था और यातायात अनुशासन बनाए रखा जा सके।