अलाव न जलने से गरीबों को हो रही परेशानी, श्री राम सेना ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन


फतेहपुर। श्री राम सेना के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष/अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका द्वारा चिन्हित स्थानों पर अलाव न जलाए जाने की समस्या से अवगत कराया।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा जिन स्थानों को अलाव जलाने के लिए चिन्हित किया गया है, वहां ठेकेदार द्वारा लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कराई जा रही है। इसके कारण गरीब, असहाय और राहगीर कड़ाके की ठंड में परेशान हो रहे हैं। श्री राम सेना के पदाधिकारियों ने मांग की कि सभी चिन्हित अलाव प्वाइंटों पर शीघ्र लकड़ी उपलब्ध कराकर नियमित रूप से अलाव जलवाए जाएं, ताकि ठंड से आम जनता को राहत मिल सके। इस अवसर पर हरिहर मिश्रा, विजय शुक्ला, लक्ष्मीकांत, अतुल यादव, सुरजीत सिंह, राजू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।