भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत) की मासिक बैठक हुई सम्पन्न



खागा /फतेहपुर।खागा तहसील परिसर में मंगलवार को भाकियू टिकैत की मासिक बैठक आयोजित हुई बैठक में सैकड़ों किसानों ने पहुंचकर अपनी क्षेत्रीय समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा किया।
बैठक में उपजिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार ने किसानों की समस्याओं को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। खागा तहसील अध्यक्ष धर्मसिंह चौहान के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता कर रहें भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहें।
इसी कड़ी में खागा कस्बे से भारी वाहनों को तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए, बुदुवन वाया प्रेमनगर, से सड़क से भारी वाहनों पर भी रोक लगाए जाने की मांग किया गया। और  इजुरा बुजुर्ग से संकठन गंगा घाट तक जाने वाली मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द कराये जाने हेतु ज्ञापन दिया गया। ऐरायाँ ब्लाक में क्रय केन्द्र सरकारी काटा 4 में से 2 सरकारी कांटा को एक ऐरायाँ सादात ग्राम सभा में, और एक मोहम्मद पुर गौती ग्राम सभा में लगाया जाए। और सभी सहकारी समितियों में समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए, पूर्व की बैठक में मंडवा ग्राम के भैरवा कला गांव के मुख्य मार्ग में जलभराव होने के कारण गांव के लोगों को आने जाने में बहुत समस्या हो रही है। जिसके संबंध में अधिकारों को सूचित किया गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।
चकभुनगापुर ग्राम सभा में राकेश पाल के घर से भुईया रानी के घर तक का मार्ग का इप्र‌लाकिंग कार्य रुका हुआ है उसका तत्काल प्रभाव से ठीक कराने का काम किया जाए और ग्राम सभा लाडलेपुर में जगदीश विश्वकर्मा के घर के सामने से दिनेश विश्वकर्मा के घर होते हुए रुद्रपाल के घर तक के मार्ग का निर्माण की मांग की गई।
इस दौरान उपस्थिति पदाधिकारी
मुख्य अतिथि एडो.विवेक सिंह युवा जिला अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता धरम सिंह चौहान तहसील अध्यक्ष खागा, युवा जिला महासचिव रावेंद्र सिंह, ऐरायाँ ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य,युवा नगर अध्यक्ष खागा शुभम सिंह को बनाया गया,
सोलंकी सिंह, पंकज साहू, राजेंद्र सिंह, गिरिजाशंकर, मिश्रा,ओमप्रकाश सिंह गुफरान, अशोक सिंह, धीरेन्द्र सिंह,दीपक मौर्या, धनंजय सिंह, अबोल सिंह, भरत सिंह ओमप्रकाश सिंह, बालराज सिंह,विजय सिंह, कल्लू बाबा, अखिलेश सिंह, आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे