फतेहपुर। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) फतेहपुर के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह यादव की मौजूदगी में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा प्रभारी) चौधरी राजेश यादव का जन्मदिन सादे समारोह में केक काटकर मनाया गया।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी राजेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह यादव ने कहा कि चौधरी राजेश यादव समाजसेवा और संगठन को मजबूत करने में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिल रही है। वहीं चौधरी राजेश यादव ने सभी फतेहपुरवासियों, प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान, शिक्षा, युवाओं के रोजगार और संगठन को एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने आगे भी जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को जारी रखने की बात कही। जन्मदिन के अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने चौधरी राजेश यादव को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की है।
