आदर्श अधिवक्ता संगठन ने चुनाव हेतु अध्यक्ष व महामंत्री प्रत्याशियों की करी घोषणा



फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियों के बीच आदर्श अधिवक्ता संगठन ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। सिविल बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की भारी उपस्थिति के बीच, अलग-अलग चयन समितियों के निर्णय पर सर्वसम्मति से विजय सिंह गौर को अध्यक्ष पद और अनुराग नारायण मिश्रा उर्फ पुत्तन मिश्रा को महामंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया गया।
इस महत्वपूर्ण घोषणा के दौरान खचाखच भरे हॉल में अधिवक्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चयन प्रक्रिया में प्रमुख रूप से प्रमोद उपाध्याय, हरदीप सिंह, हंसराज सिंह, राजा रंजीत सिंह पटेल और शिवकरण सोनी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की निर्णायक भूमिका रही।
कार्यक्रम में राजेश मौर्या, करीम खां, प्रेमशंकर त्रिवेदी, गिरीश द्विवेदी, सुशील मिश्र, मणि प्रकाश दुबे, अनिल तिवारी, हितेन्द्र बहादुर सिंह, सुनील बाजपेयी और देववृत्त अग्निहोत्री सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने और अधिवक्ता हितों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान हर्षिता तिवारी, नेहा वर्मा, शाश्वत गर्ग और नितिन त्रिपाठी समेत दर्जनों युवा अधिवक्ताओं ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।