ग्रामीण पत्रकार एसो. के संस्थापक स्व बाबू बालेश्वर लाल जी की मनाई गई 38वी पुण्यतिथि

– कार्यक्रम की अध्यक्षता का निर्वाहन जेपी सिंह ने किया


फतेहपुर। ग्रामीण पत्रकार एसो. उप्र. के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 38 वीं पुण्य तिथि जिला कार्यालय सथरियांव रोड खंभापुर रूद्र सदन में पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई।
इस दौरान पत्रकारों की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी का शुभारंभ जिला अध्यक्ष के.के. तिवारी ने किया। बैठक की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष जेपी सिंह ने किया।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ महामंत्री सुजान सिंह ने बाबू स्मृति शेष बाबू बालेश्वर लाल जी के पुण्यतिथि के अवसर पर चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने वक्तव्य में  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और बताया कि ग्रामीण अंचल और शहरी अंचल के पत्रकारों को एक मंच पर लाने में बाबूजी का अमूल्य योगदान रहा समाज सेवा में उन्होंने पूरा अपना जीवन अग्रसर करते हुए ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र को बहुत विस्तृत बना दिया जिसके फल आज सभी 75 जनपदों में व अन्य राज्यों में अपनी कीर्ति पताका फहरा रही है।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को शीर्ष ऊंचाइयों तक ले जाने में बाबू जी ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उसी प्रकार संगठन को शीर्ष पर ले जाना हम सभी का कर्तव्य है। कवि शिवशरण बंधू ने कविता के माध्यम से समा बांध दी उन्होंने कहा कि यह संगठन बहुत ही पुराना है हम लोग जमाने से इसको देखते आए हैं। आप लोगों के इस प्यार के हम बहुत शुक्रगुजार हैं कि आपने हमको इतना सम्मान दिया।  वहीं  संपादक अमरजीत सिंह ने कहा कि आप सभी लोग पत्रकारिता को कलंकित न करें बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता करें। आप लोग खबरों के माध्यम से समस्याओं को उठाएं और उस  समस्या को तब तक लिखें जब तक उसका निस्तारण न हो जाए। वहीं कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष महेश त्रिपाठी ने बखूबी निभाया और कार्यक्रम को सम्पन्न कराने मे विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हेमराज मौर्य, नाजिया परवीन, सम्पादक डा. नरेंद्र प्रताप सिंह, संपादक जितेंद्र त्रिवेदी, त्रिवेणी मिश्रा , सौरभ सिंह, विमल सिंह चौहान, सुधा सिंह, जितेंद्र कुमार, कार्यालय प्रभारी रोहित अग्रहरि, वेद प्रकाश, संदीप श्रीवास्तव, संजय कुमार, अजय प्रताप, गोपी तिवारी, सत्यम सिंह, मोईन, भूपेंद्र सिंह, चेतन बाजपेई,गौरव अवस्थी, शिवम, श्रीकांत साहू, अनुराग पटेल आदि लोग मौजूद रहे।