फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गांव में घर के अंदर मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय करंट की चपेट में आकर महिला झुलस गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी मुकेश के 30 वर्षीय पत्नी रेशमा गुरुवार की सुबह अपने घर के अंदर अपना मोबाइल चार्जिंग में लगा रही थी। तभी बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। रेशमा के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पति मुकेश ने घटना की जानकारी दिया।
