लोडर में लदे 18 प्लास्टिक के ड्रम में 3148 किलो लीटर लूज रिफाइंड आयल पकड़ा



– कानूनी कार्रवाई करके नमूना जांच के लिए भेजा गया

बिंदकी /फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने  चेकिंग के दौरान लोडर में लदे 18 प्लास्टिक के ड्रम में 3148 किलो लीटर लूज रिफाइंड तेल पकड़ा। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में फूड इंस्पेक्टर को बुलाया कानूनी कार्रवाई पूरी करके जांच के लिए नमूना भेजा गया।
फतेहपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी के पर्यवेक्षक तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा के निर्देशन पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त होने पर बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहे में एक लोडर पकड़ लिया। लोडर में 18 प्लास्टिक के ड्रम में 3148 किलो लीटर रिफाइंड सोयाबीन आयल पाया गया। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने फूड इंस्पेक्टर को बुलाया। सोमवार को दिन में करीब 3 बजे बरामद रिफाइंड सोयाबीन आयल की सैंपलिंग कराई और जांच हेतु भेज दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। लोडर गाड़ी में 18 प्लास्टिक के ड्रम में 3148 किलो लीटर रिफाइंड सोयाबीन आयल पकड़ने में उप निरीक्षक नीरज कुमार मौर्य सिपाही अरविंद सिंह तथा सिपाही उमेश कुमार रहे।