जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक संपन्न, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार



फतेहपुर। जनपद के पत्थर कट्टा चौराहा स्थित क्षत्रिय छात्रावास में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक एवं कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों पर चर्चा और नए पदाधिकारियों का मनोनयन करना रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राणा राघवेन्द्र सिंह चौहान तथा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन विस्तार के तहत कई निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। कार्यकारिणी विस्तार के दौरान अनन्त सिंह चन्देल को जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, विनय कुमार शुक्ला को जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, प्रदीप श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, मनोज सिंह, शिव महेश, आदित्य सिंह व जितेन्द्र सिंह को जिला सचिव, विमल सिंह को जिला महासचिव, सौरभ शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी, भानू पाल को हस्वा ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ तथा निकेत सिंह को जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ बनाया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से जिले में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसंपर्क अभियान को गति मिलेगी। इस अवसर पर जगजीत सिंह, शिवबरदानी सिंह, धीरज सिंह परिहार, नवनीत प्रताप सिंह, अजीम भाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिवक्ता समाज से विशाल सिंह गौतम, एस.के. वर्मा, सिद्धार्थ सिंह राठौर और विभव सिंह परिहार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान पीर मोहम्मद, देवेश त्रिपाठी, अनिल प्रजापति, शिवम दीक्षित और लालू सरकार सहित समस्त जनसत्ता परिवार ने नए मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी हित में कार्य करने की शपथ ली। जिला अध्यक्ष राणा राघवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि शोषितों और वंचितों की आवाज है। हमारे आदर्श कुँवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भैया’ और राजा भैया की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र में उतरकर जनता की सेवा करे। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही पार्टी की पहचान है और न्याय व समानता की लड़ाई लड़ते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक आने वाले समय में जिले में नई ऊंचाइयों को छुएगा।