– शिवशक्ति अखाड़ा द्वारा निकाली गई भव्य यात्रा
फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर में शिवशक्ति अखाड़ा के तत्वावधान में एक भव्य सनातन यात्रा का आयोजन किया गया। महंत मधुराम शरण के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को धर्ममय कर दिया। हिंदू संस्कृति और सनातन परंपराओं के जयकारों से नगर गूंज उठा, वहीं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
ब्रम्हदेव मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा अश्वत्थामा बाबा मंदिर तक पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब देखने को मिला। शस्त्र पूजन व शस्त्र प्रदर्शन इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहा। संतो द्वारा किए गए शस्त्रों के प्रदर्शन को देख सैकड़ों युवा धर्म योद्धा बनने को प्रेरित हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के मूल्यों का प्रचार-प्रसार और हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए सामूहिक संकल्प लेना रहा। इस यात्रा के दौरान लोगों ने खास उत्साह और भक्ति का संगम दिखाई दिया। धर्म ध्वजा के साथ गगनभेदी जयघोष और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा झूमते नजर आए। नगरवासियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों व घरों के सामने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में भी यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर तथा सहसंयोजक पंडित साहिल शर्मा (मंडल महामंत्री, भाजपा असोथर) रहे। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री विकास तिवारी, बजरंग दल संयोजक शिवा मिश्रा, आलोक कश्यप, धर्मेंद्र मोदनवाल, आदित्य लोधी, पंकज पासवान, नीरज सक्सेना, अनिकेत गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों में जिला प्रवक्ता प्रवीण सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह गौतम, मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक शिवबरन निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्यागी बाबा व शिवप्रताप सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा, विनोद बाल्मीकि, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पासवान, मंडल मंत्री महेश कालिया जाटव, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विमल गुप्ता की भी विशेष भूमिका रही।
