खेत में घास काटते समय युवती को सर्प ने डसा, रेफर

फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे के अंबिका देवी के समीप स्थित खेत में घास काटते समय 18 वर्षीय नव युवती को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे इलाज हेतु स्वजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहा पर प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर हास्पिटल फतेहपुर रेफर कर दिया है।
कस्बा कोड़ा जहानाबाद के मोहल्ला अरगल केवटरा निवासी भोला की 18 वर्षीय पुत्री सोनम शनिवार को सुबह 11 बजे अंविका देवी मंदिर के समीप अलीहसन के खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही थी कि इसी बीच जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जिसे इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर हास्पिटल फतेहपुर रेफर कर दिया है।