लखनऊ। मातृभूमि की सेवा हेतु समर्पित राष्ट्र की सेवा और अनुशासन के मुलमंत्र से करोड़ो भारतीयों को प्रेरित करने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन_ RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की स्थापना को आज 100 वर्षं पूर्ण हुए है। इस 100 साल में संघ द्वारा स्वार्थ से उपर उठकर राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना से लाखों स्वयंसेवकों को त्याग और समर्पण की राह दिखाने का कार्य हुआ है। राष्ट्रभक्ति का यह कार्य आगे भी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए।
लखनऊ दक्षिण भाग_ आनंद नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के साथ, RSS ड्रेस कोड मे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कदम ताल के साथ पथ संचलन किया।
