फतेहपुर। खागा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापारियों ने नगर में लगने वाले जाम की समस्या पर चर्चा की और सहयोग का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में व्यापार मंडल के सदस्यों ने कोतवाल रमेश पटेल को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान व्यापार मण्डल एवं अन्य लोगों ने नगर के मार्गों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की बात कही। कोतवाल पटेल ने स्वयं खागा नगर की प्रमुख सड़कों पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या को स्वीकार किया और इसे खत्म करने में व्यापार मंडल से सहयोग की अपेक्षा की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सुबह स्कूलों के खुलने और दोपहर में छुट्टी के समय नगर में ‘नो एंट्री’ लागू करते हुए बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
व्यापार मंडल ने कोतवाली द्वारा जनहित और व्यापारी हित में किए जाने वाले हर अच्छे कार्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
