फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में सोमवार को क्षेत्राधिकारी खागा दुर्गेश दीप द्वारा थाना सुल्तानपुर घोष का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गार्द द्वारा सलामी दी गई, जिसके उपरांत क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय का भ्रमण किया।
निरीक्षण के क्रम में सीसीटीएनएस, मालखाना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके पश्चात थाने के शस्त्रागार का निरीक्षण कर असलहों की साफ-सफाई एवं रख-रखाव का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने के विभिन्न अभिलेखों जैसे गार्द फाइल, कैशबुक, रजिस्टर संख्या-08, बीट सूचना रजिस्टर, ऑर्डर बुक, मालखाना रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी सूची, न्यायालय संबंधी ऑर्डर बुक आदि का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण का उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना तथा जनसेवा और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
