थाना कल्यानपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार



– तेजतर्रार उप निरीक्षक अनुज मिश्रा को मिली बड़ी कामयाबी

फतेहपुर। थाना कल्यानपुर पुलिस ने गुरुवार को वांछित अभियुक्त साजन उर्फ दीपक लोधी पुत्र हरीबाबू लोधी, निवासी गौसपुर, थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। अभियुक्त की उम्र लगभग 19 वर्ष है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त के खिलाफ धारा 65(1)/351(3) बीएनएस, 5(ठ)/6 पाक्सो एक्ट, 3(2)5 SC/ST Act और 67B आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी गंभीर रहा है। इसके खिलाफ पहले मु0अ0सं0 424/2025 थाना बिंदकी में धारा 137(2)/352/76 बीएनएस और पाक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज था।
इस गिरफ्तारी में तेजतर्रार उप निरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा की बुद्धिमत्ता और साहस साफ नजर आई, इस दौरान उनके साथ आरक्षी रविशंकर व टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।