फतेहपुर। अभिलाषा गार्डन के सामने स्थित आरके पैलेस एवं गेस्ट हाउस का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गेस्ट हाउस के संचालक अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि आरके पैलेस एवं गेस्ट हाउस में छह वातानुकूलित कमरे तथा दो बड़े हाल उपलब्ध हैं। यहां शादी-विवाह, गोद भराई, बरीक्षा, बर्थडे पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बैठकों एवं अन्य आयोजनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य गेस्ट हाउसों की तुलना में यहां किराया किफायती रखा गया है, जबकि सुविधाएं वही प्रदान की जा रही हैं जो अन्य गेस्ट हाउसों में उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को ध्यान में रखकर यह गेस्ट हाउस खोला गया है, ताकि लोग अपने बजट और सुविधा के अनुसार यहां कार्यक्रम आयोजित कर सकें।
शुभारंभ अवसर पर पलक सिंह, किरन सिंह, विक्रम सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, नागेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
