लोहड़ी पर्व पर समाजसेवी व व्यापारी नेता ने किया चाय वितरण


– ठंड से मिली राहगीरों को राहत

फतेहपुर। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से लोहड़ी पर्व के अवसर पर समाजसेवी एवं व्यापारी नेता विनोद गुप्ता द्वारा पीलू तले चौराहे पर राहगीरों को गरम चाय का वितरण किया गया। ठंड में चाय पीकर लोगों ने राहत महसूस की और इस मानवीय पहल की सराहना की।
इस मौके पर विनोद गुप्ता ने कहा कि लोहड़ी पर्व भारतीय परंपरा में मकर संक्रांति से पूर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसे विशेष रूप से सिख समाज अत्यंत उत्साह के साथ मनाता है। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही सच्ची सेवा है” और कड़ाके की ठंड में राह चलते लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। चाय वितरण के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों से न केवल ठंड से राहत मिलती है, बल्कि आपसी सौहार्द और सेवा भावना भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ब्रजेश सोनी, राधेश्याम हयारण, जिला प्रभारी संजय गुप्ता, धीरज वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, संजय जौहरी, ईशु मोदनवाल, मनोज सोनी, रोहित चौरसिया, रज्जन गुप्ता, आशीष अग्रहरि सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।