फतेहपुर। शहर कोतवाली के समीप स्थित सदाशिव पैलेस में देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी के बच्चों में जागृत करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। सदाशिव पैलेस के संचालक मनीष तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी द्वारा आरएसएक्सएल एकेडमी, माहपुर पक्का तालाब के लगभग 100 बच्चों को नि:शुल्क ‘बॉर्डर-2’ फिल्म दिखाई गई।
फिल्म देखने के बाद बच्चों के चेहरों पर उत्साह और देशप्रेम की झलक साफ नजर आई। सिनेमा हॉल से बाहर निकलकर छात्र असद रजा, मोहम्मद माज, मयंक, कपिल, रौनक, शिवास, शिवा, शिवम तथा छात्राएं निर्मला, रिहाइशी, नव्या, नायरा, ज्योतिषा सहित अन्य बच्चों ने बताया कि ‘बॉर्डर-2’ फिल्म बेहद रोमांचक है और यह देश के प्रति समर्पण, बलिदान और गौरव की भावना सिखाती है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सत्येंद्र श्रीवास्तव, सूरजभान सिंह और अमल प्रताप पाल ने बताया कि बच्चों को यह फिल्म इसलिए दिखाई गई ताकि वे अपने देश के प्रति जिम्मेदारी को समझें, देशप्रेम की भावना विकसित हो और समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम के दौरान बृजेश कुमार तिवारी उर्फ रंजू तिवारी, अनूप दुबे, अजहर हुसैन, अनुरूद तिवारी उर्फ अरमान, अर्चित तिवारी, यशु सिंह, अविनाश केसरवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
