अज्ञात युवक का गेहूँ क़े खेत में शव मिलने से मचा हड़कम्प पुलिस जाँच में जुटी



प्रेमनगर /फतेहपुर। जिले क़े खागा तहसील अंतर्गत सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात युवक का शव गेहूँ क़े खेत में मिला हालांकि स्थानीय प्रसाशन ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
       जानकारी अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र क़े अफोई चौकी अंतर्गत भारत पेट्रोलियम क़े सामने लगभग पांच सौ मीटर दक्षिण की ओर एक निजी ट्यूबबेल क़े सामने गेहूँ क़े खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई हालांकि सूचना मिलते ही सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मोर्चा संभाला और मौक़े पर पहुँच कर जांच पड़ताल में जुट गई।
मृतक की तलाशी लेने पर एक कागज का टुकड़ा निकला उस कागज ने सारे राज से पर्दा फाश कर दिया। उस कागज में घोरसंडी निवासी मृतक क़े करीबी बताया जा रहा है। बात करने पर पता चला मृतक का नाम बुधराज पुत्र छेददू उम्र लगभग 28 वर्ष एलई थाना खागा निवासी है। मृतक मानसिक रूप से विछिप्त था। मृतक ने नशे की हालत में थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र क़े अफोई चौकी अंतर्गत भारत पेट्रोलियम से कुछ दूरी पर एक बबूल क़े पेड़ पर मच्छरदानी बांध कर आत्महत्या कर ली। मृतक कुल चार भाई हैं। बच्चा, अवधेश, गुड्डू
जानकारी मिलने क़े बाद सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी निरीक्षक ने अपनी पुलिस टीम क़े साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। खागा क्षेत्रधिकारी दुर्गेश दीप भी घटनास्थल का जायजा लिया व परिवारजनों तक सूचना सूचना पहुँचाने में अहम् योगदान दिया।