शांति भंग की आशंका में 14 गिरफ्तार, वांछित व वारंटी अभियुक्त पकड़े गए



फतेहपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को शांति भंग की आशंका के चलते जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 14 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार थाना खागा क्षेत्र से 09 अभियुक्तों, थाना बकेबर से 02 अभियुक्तों, थाना मलवा से 02 अभियुक्तों तथा महिला थाना से 01 अभियुक्त के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना राधानगर से 01 वांछित अभियुक्त तथा थाना बकेबर से 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई में 02 वाहनों से 2,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया, 65 वाहनों का चालान किया गया तथा 01 वाहन को सीज किया गया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।