गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर निकली भव्य शुक्राना यात्रा



फतेहपुर। नवम पातशाह गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर में आयोजित शुक्राना यात्रा का भव्य और श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। यह पावन यात्रा गुरुद्वारा साहिब धुबड़ी, असम से चलकर फतेहपुर पहुँची, जिसे नगरवासियों ने पूरे सम्मान के साथ अभिनंदन किया।
नगर कीर्तन के रूप में यात्रा वर्मा चौराहा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुँची। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर गुरु साहिब की शहादत को नमन किया। गुरुद्वारा परिसर में संगत के लिए लंगर की उत्तम व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वर्मा चौराहा पर दीपक रस्तोगी द्वारा चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई। मनोज घयाल द्वारा आतिशबाजी का आयोजन किया गया तथा पाँच प्यारों को दूध पिलाकर सम्मानित किया गया। सत्य भगवान ने मोतियों की माला पहनाकर सत्कार किया, जबकि किशन मल्होत्रा ने यात्रा का स्वागत किया। समस्त कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और गुरु मर्यादा के अनुरूप शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। नगर में पूरे दिन धार्मिक उल्लास और आस्था का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी फतेहपुर के सह-अध्यक्ष नरिंदर सिंह रिक्की, ज्ञानी कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, सोनी सिंह, सुरिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह रिंकू, जसबीर सिंह, गोविंद सिंह, चरणजीत सिंह, गुरमीत सिंह उमंग, परविंदर सिंह सोनी, पम्मी, ग्रेटी, नामी, हरमंगल सिंह, वीर सिंह, कुलवीर सिंह सहित अनेक सेवादारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिला संगत में ईश्वर कौर, रनदीप कौर, मनजीत कौर, खुशी, सुमीत कौर, सतनाम कौर, अमरजीत कौर, परमजीत कौर, हरविंदर कौर, सतबीर कौर, शिम्पी, नवतेज कौर, कंवलजीत कौर आदि ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।