– जिलाध्यक अन्नू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भाजपा संगठनात्मक कार्यशाला सम्पन्न
फतेहपुर। जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन द्वारा “अटल स्मृति वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल जी एक दूरदर्शी राजनेता थे, जिनके सुशासन की विरासत में पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल विजय और प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां शामिल हैं। संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अटल जी के जीवन मूल्यों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर घोषित वीर बाल दिवस को भी सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्र साहबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को स्मरण किया जाएगा। वहीं जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि 24 दिसंबर को पार्टी कार्यकर्ता अटल जी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई करेंगे तथा सायंकाल प्रतिमाओं और जिला कार्यालय में दीपोत्सव आयोजित होगा। 25 से 31 दिसंबर के बीच विधानसभा स्तर पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। वीर बाल दिवस पर लघु वीडियो फिल्म, विद्यालयों और महाविद्यालयों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यशाला में पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, बैजनाथ वर्मा, पुष्पा पासवान, सुशीला मौर्य, कुलदीप भदौरिया, विजय प्रताप सिंह, मधुराज विश्वकर्मा, अभिजीत भारती, अमित शिवहरे, ज्योति प्रवीण, अभिषेक शुक्ला, कमलेश योगी, स्वरूप राज सिंह जूली, विजय लक्ष्मी, पंकज त्रिवेदी, प्रदीप गर्ग, राजबहादुर पासवान, राम महेश निषाद, बलराम द्विवेदी, आशीष तिवारी, रमीज खान, अरुण लोधी, संतोष गुप्ता, पुरन सिंह, ओम मिश्रा, रिंकू लोहारी, शुभम तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
