फतेहपुर। चार साहिबजादों की शहीदी सप्ताह के अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं जन कल्याण महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल आठ रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. वरद वर्धन बिसेन द्वारा बैज अलंकरण एवं पटका पहनाकर किया गया। शिविर में गुरमीत सिंह ने अपना 46वां रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया। अन्य रक्तदाताओं में बबलू सिंह, अमन सिंह, रंजन सिंह, नीलेश सिंह, कवलजीत सिंह (सातवां रक्तदान), विनय एवं प्रशांत शामिल रहे। इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, भाजपा युवा मोर्चा से प्रसून तिवारी सहित जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. वरद वर्धन बिसेन, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, डॉ. अभिषेक पटेल, टेक्नोलॉजिस्ट बृज किशोर, संतोष राजपूत, दिव्या वर्मा, लैब असिस्टेंट विनोद, डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव, शशि प्रकाश एवं लैब अटेंडेंट सुलभ श्रीवास्तव मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि चार साहिबजादों की शहादत से प्रेरणा लेकर यह शिविर मानव सेवा और सामाजिक समर्पण के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
