फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में एन जे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही अवधी फिल्म दंश की शूटिंग 2026 में शुरू होगी। निर्माता और निर्देशक नदीम जावेद ने बताया कि यह फिल्म महिला प्रधान फिल्म है और इसकी कहानी एक महिला और उसके साथ हुए अत्याचार पर आधारित है।
नदीम जावेद ने कहा कि उनका बैनर हमेशा से जनपद की प्रतिभाओं को मंच देने में विश्वास रखता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पिछली फिल्म रहनुमा में न केवल जनपद के बल्कि गैर-जनपद के कलाकारों ने भी दमदार अभिनय किया। उन्होंने कहा कि अवधी फिल्म दंश में भी जनपद के कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी और जो भी इच्छुक हैं, वे प्रोडक्शन टीम से संपर्क कर सकते हैं। फिल्म की पटकथा प्रतिभा सुरेश खांडेकर ने लिखी है। फिल्म में मुख्य कलाकारों में ज्योति गुप्ता, विकाश ओबेरॉय, संजू नागर, किरन गौतम, विनोद कुमार जूनियर, वेद प्रकाश, आरती गुप्ता, अनिल मौर्या, कुलदीप कुमार, विनोद गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सहित कई अन्य कलाकार भी अपनी अदाकारी से फिल्म को जीवंत बनाएंगे।
निर्देशक नदीम जावेद ने बताया कि फिल्म की कहानी अलग और सोचने पर मजबूर करने वाली है और प्रत्येक किरदार अपने आप में अनोखा होगा। यह अवधी फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ संदेश भी देगी।
