– प्रमाण पत्र व आई-कार्ड पाकर जोश से लबरेज हुए नव नियुक्त पदाधिकारी
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट के युवा जिला कार्यालय का प्रथम वर्ष वार्षिक उत्सव सोमवार को गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें युवा जिला कमेटी का विस्तार किया गया और संगठनात्मक समीक्षा बैठक भी आयोजित हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अभिनव यादव एवं जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नवगठित युवा जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं आई-कार्ड प्रदान किए गए। साथ ही संगठन के बीते एक वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए जिले के सभी वार्डों एवं कस्बों में अध्यक्षों का गठन किया जाएगा, जिससे व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, व्यापारियों के हितों की रक्षा और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यालय प्रबंधक आहिल की भी अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष अनीस खान, युवा जिला महामंत्री इमरान खान, युवा जिला उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन, आमिर खान, अंकुश, खुर्शीद आलम, जुबैर, युवा जिला प्रचार मंत्री, युवा जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदिल खान, युवा जिला मीडिया प्रभारी, युवा संगठन मंत्री हसन आलम, युवा कार्यकारिणी सदस्य सलमान खान, दिलशाद बाबा, फैजुल खान, हामिद रहमान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
