भक्तिमय वातावरण में मना रामनवमी पर्व, ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने किया कन्या पूजन



फतेहपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने मसवानी मोहल्ला स्थित ऐतिहासिक माँ कालिका मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया।
चैत्र नवरात्र के समापन पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और माँ कालिका के जयकारों से गुंजायमान रहा। ब्लॉक प्रमुख ने विद्वान पुरोहितों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उल्लास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नन्हीं कन्याओं के पैर पखारकर श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में वैभव द्विवेदी, अभय जोशी, महेंद्र मौर्य, लालजी यादव, अंशु शर्मा, श्रेया शुक्ला, रुद्र कश्यप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा अजय तिवारी, शुभम पांडे, दीपक तिवारी, अंकित शुक्ला, जय यादव और दीपक सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रामलला के जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने कहा कि माँ कालिका की कृपा और प्रभु श्रीराम के आदर्श ही समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।