रामनवमी शोभायात्रा में डीएम व एसपी ने संभाली कमान, सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण



फतेहपुर। रामनवमी के मद्देनजर जिले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कोतवाली नगर क्षेत्र के ज्वालागंज इलाके में निकल रही शोभायात्रा/जुलूस में स्वयं पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ पूरे रूट का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का सूक्ष्म अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने भीड़-नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सहयोग की अपील भी की और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का संदेश दिया। प्रशासन की सक्रियता के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।