फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह द्वारा आयोजित जनता दरबार में आम जनमानस की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में लगभग 165 लोग उपस्थित हुए, जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।
इस दौरान भाजपा नेता राजेश सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वह हमेशा गरीबों के सुख-दुख में खड़े रहे हैं और आगे भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
