– 96% अंक हासिल कर इंशा ने किया टॉप
– 100% रिजल्ट से स्कूल में जश्न का माहौल
– छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा का परिणाम मंगलवार शाम घोषित होते ही फातिमा पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर में सफल छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस वर्ष स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिसे लेकर प्रबंधन और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बाकरगंज निवासी शाहिद अहमद फारूकी की बेटी इंशा फारूकी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिजनों और विद्यालय का नाम रोशन हुआ।
अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं:
हरम उवैस – 95%
आइमा नूर – 93%
सैयदा उम्मे खनसा – 92%
इलमा खान, माही सिंह – 91%
हुरैन अशरफ – 90%
रुमानशा, हमजा सरफराज – 89%
आरजू – 88%
अव्दुल्लाह नसीर शेख – 87%
उमरा खान – 85.6%
सुमैरा रफीक – 84.8%
सौरव विश्वकर्मा – गणित में 92% अंक
खास बात यह रही कि इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया। विद्यालय से कुल 100 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी और सभी ने सफलता हासिल की। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन को दिया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रिजवान अहमद कासमी ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है, और यह परिणाम प्रधानाचार्य व शिक्षकों की मेहनत का ही प्रतिफल है।
