फतेहपुर। जनपद में हाईस्कूल (कक्षा 10) के परीक्षा परिणाम में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, फतेहपुर के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। विद्यालय के छात्र अर्पित ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
परिणाम में दूसरे स्थान पर वत्सल रस्तोगी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि आराध्या पटेल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सूर्य दुबे ने 97.8 प्रतिशत, दिव्यांशु रंजन ने 97.6 प्रतिशत, मोहम्मद अरबाब ने 97.4 प्रतिशत तथा हिमांशु प्रसाद ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका रंजना सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हृदय से बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.पी. मिश्रा ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगे भी अपनी ऊर्जा और मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा।
