– शाहपुर नहर पुलिया के पास से मिली सफलता, घटना में प्रयुक्त लाठी और लोहे की रॉड बरामद
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना हथगांव पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लाठियां और एक लोहे की रॉड (आला-कत्ल) बरामद की है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दिलीप कुमार पुत्र स्व. रामभजन (45 वर्ष), अर्जुन पुत्र स्व. रामभजन (50 वर्ष), मोनू कुमार पुत्र दिलीप कुमार (25 वर्ष), अभिषेक पुत्र दिलीप कुमार (22 वर्ष), सभी निवासी बहादुरपुर मजरे अब्दुलापुर थाना हथगांव, नरेन्द्र कुमार पुत्र रामविशाल (35 वर्ष) निवासी लक्ष्मनपुर थाना थरियांव, और एक बाल अपचारी शामिल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी शाहपुर नहर पुलिया के पास की गई, जहां अभियुक्त घटना के बाद से फरार थे। सभी को अपराध संख्या 196/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राज बहादुर यादव, बीरभद्र सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मराज, रामआसरे गुप्ता, कांस्टेबल जय सिंह यादव, अमित प्रजापति और रंजीत पटेल शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
