संजीत, अनुष्का व वंदना रहे अव्वल



कौशाम्बी। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा निखर सके।
इसी क्रम में शुक्रवार को सिराथू ब्लॉक के पीएमश्री विद्यालय सौंरई खुर्द में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में दौड़, खो-खो और कबड्डी सहित विभिन्न खेल शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दौड़ प्रतियोगिता से हुई। 50 मीटर दौड़ में युवराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 100 मीटर दौड़ में संजीत और अनुष्का अव्वल रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ में संजीत और वंदना ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण बाजपेई एवं ग्राम प्रधान द्वारा सभी विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक पवन मिश्र, कल्पराज सिंह, अमित सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।