किसानों ने सकिपा नेता अजय सोनी को किया सम्मानित


– किसानों की खुशहाली और जनकल्याण के लिए आजीवन संघर्ष का लिया संकल्प

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी को किसानों के हित में किए जा रहे निरंतर संघर्ष और प्रयासों से प्रभावित होकर किसानों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने किसानों की खुशहाली और जनकल्याण के लिए आजीवन जमीनी संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
रविवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन खुर्द स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे किसान नेता अजय सोनी का किसानों ने माल्यार्पण कर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत व सम्मान किया। किसानों ने कहा कि खाद, पानी, बिजली, क्रय केंद्र, पशु चिकित्सा जैसी समस्याओं को लेकर अजय सोनी द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है, जिससे वे प्रभावित होकर उनका समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने कहा कि वे पिछले करीब बीस वर्षों से किसानों के हित में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कभी जाति, धर्म या संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांटने का कार्य नहीं किया, बल्कि जनकल्याण, किसान कल्याण और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि किसानों, गरीबों और आम जनता की समस्याओं को आगे भी पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे।
इस मौके पर ब्रजेश सिंह, डॉ. चंद्रमोहन सिंह, मानसिंह पटेल, राजीव सिंह, उधम सिंह, राजू सिंह, राजेश यादव, बद्री प्रसाद प्रजापति, डॉ. शिव प्रसाद वर्मा, रंजीत सरोज, रोहित कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।