रोड पार कर रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती



फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर शनिवार को कोचिंग से लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार कृष्ण बिहारी नगर निवासी स्वर्गीय कृष्ण कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अलका श्रीवास्तव कोचिंग पढ़ने आई थी। कोचिंग से निकलकर जैसे ही वह सड़क पार करने लगी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोचिंग सेंटर के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।