हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्तों की जमानत मंजूर



फतेहपुर। जनपद के कस्बा हथगांव में दिनांक 30 मार्च 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे वादी शुभम पुत्र मनोज सिंह एवं उसके मित्र गौरव (दोनों निवासी कस्बा हथगांव) के साथ कथित रूप से मुस्लिम समुदाय के एक सैकड़ा से अधिक लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और सरिया से मारपीट की, जिससे शुभम और गौरव को कई चोटें आईं।
इस मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त इश्तियाक तथा अज्ञात अभियुक्त अनस उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर 31 मार्च 2026 को जेल भेज दिया था। अभियुक्तों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद खान एवं उनके सहयोगी अधिवक्ता शोएब खान तथा अधिवक्ता नाज़िश ने जमानत याचिका प्रस्तुत की। सुनवाई के दौरान उनके विद्वान अधिवक्ता जावेद खान ने यह तर्क रखा कि घटना की पुष्टि चिकित्सीय साक्ष्यों से नहीं होती है, साथ ही अन्य सुसंगत दलीलें भी प्रस्तुत की गईं। सभी पक्षों को सुनने और तथ्यों पर विचार करने के बाद जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार (V) ने अभियुक्तों की जमानत मंजूर कर दी।