परिषदीय विद्यालय बरकतपुर में वार्षिकोत्सव संपन्न



– जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

फतेहपुर। ब्लॉक ऐरायां के कम्पोजिट विद्यालय बरकतपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी रत्नामणि मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। खंड शिक्षाधिकारी ऐरायां ने स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खागा विधायक कृष्णा पासवान ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान, अटल आवासीय विद्यालय योजना, स्मार्ट क्लास और एलबीडी लैब की जानकारी देते हुए अभिभावकों को बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय की छत, बाउंड्रीवाल, इंटरलॉकिंग समेत अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। खागा चेयरमैन गीता सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को राधा-कृष्ण की तस्वीर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य जयचंद्र पांडेय, ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, एआरपी दीपक कुमार, रघुराज मौर्य, समर बहादुर सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नर्वदा सिंह, नोडल संकुल प्रेमप्रकाश सिंह, नवनीत सोनी, प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह सहित शिक्षक, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।